*KHABAR : खाड़ी देशों में रह रहे नीमच जिले के निवासियों की सहायता के लिए, नीमच में जिला स्‍तरीय कंट्रोल रूम स्थापित, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 7, 2026, 11:52 am Technology

नीमच | वर्तमान अप्रत्याशित परिस्थितियों को दृष्टिगत रख खाड़ी देशों में रह रहे नीमच जिले के निवासियों की सहायता के लिए कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा द्वारा कलेक्‍टोरेट नीमच में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। नीमच जिले के निवासी जो खाड़ी देशों में अध्ययन, नौकरी, व्यवसाय, पर्यटन, इत्यादि के लिए गये, वे वर्तमान परिस्थितियों में किसी प्रकार की सहायता की अपेक्षा करते हों, तो वे कंट्रोल रूम पर संपर्क कर सकते हैं। कंट्रोल रूम की सहायता से जिला प्रशासन द्वारा संबंधितों को भारत सरकार एवं संबंधित अन्य एजेंसियों से संपर्क करते हुए सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। नीमच जिला स्‍तरीय कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर- 07423-257566 एवं 07423-181 हैं। खाड़ी देशों में किसी भी कारण से नीमच जिले के निवासी किसी नागरिक को यदि कोई सहायता की आवश्‍यकता है, तो वह स्‍वयं या उसके परिजन उक्‍त कंट्रोल रूम पर प्रात:10 बजे से शाम 6 बजे तक कार्यालयीन समय में संपर्क कर, सहायता प्राप्‍त कर सकते हैं।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });