*KHABAR : ‘कृति उत्सव’ में आज होगी भरतनाट्यम की सुरम्य प्रस्तुति, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 7, 2026, 7:27 pm Technology

शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक ,सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्था कृति द्वारा आयोजित “कृति नृत्य महोत्सव” के दूसरे दिन रविवार, 8 मार्च को टाउन हॉल में शास्त्रीय नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति देखने को मिलेगी। कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से आयोजित होगा। कृति के अध्यक्ष डॉ अक्षय राजपुरोहित सचिव कमलेश कुमार जायसवाल एवं प्रचार सचिव कृष्ण शर्मा ने बताया कि कृति उत्सव के दूसरे दिन भोपाल की प्रसिद्ध ‘कलांजलि ग्रुप’ द्वारा भारतीय शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम की आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी। कलाकार अपनी भाव-भंगिमाओं, लय और ताल के माध्यम से भारतीय संस्कृति और परंपरा की सुंदर अभिव्यक्ति प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक दिलीप सिंह परिहार उपस्थित रहेंगे। विशेष अतिथियों में वंदना खंडेलवाल (भाजपा जिलाध्यक्ष), राकेश भारद्वाज (अध्यक्ष व्यापारी संघ), अनिल चौरसिया (पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस), सत्यनारायण गोयल (समाजसेवी), दिलीप शर्मा (अध्यक्ष सकल ब्राह्मण कल्याण समिति), दीपक गहलोत (पूर्व अध्यक्ष सेन समाज), रेणुका व्यास (साहित्यकार), पारस जैन (नगर अध्यक्ष आरोग्य भारती) एवं पारस नागोरी (समाजसेवी) शामिल रहेंगे। कृति परिवार ने शहर के सभी कला प्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस सांस्कृतिक संध्या का आनंद लेने का आग्रह किया है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });