नीमच। प्रेस क्लब जिला नीमच के अध्यक्ष अजय चौधरी ने मीडिया को दी गई जानकारी में बतलाया कि प्रेस क्लब जिला नीमच द्वारा सत्र 2026 - 27 हेतु नवीन सदस्यता प्रारंभ हो गई है इसके अंतर्गत नीमच जिले की समस्त इकाइयों पर सदस्यता अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत प्रेस क्लब जिला नीमच से जुड़ने के इच्छुक पत्रकार साथी प्रेस क्लब जिला नीमच की सदस्यता तो प्राप्त करेंगे ही साथ ही उनका पंजीकरण मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के PRO कार्यालय में भी कराया जाएगा यह नीमच में पहली बार हो रहा है कि नीमच के पत्रकारों को प्रदेश स्तर पर पहचान मिल रही है। सदस्यता अभियान के पश्चात भव्य होली मिलन समारोह के अंतर्गत सदस्य साथियों को परिचय पत्र और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे साथ ही पत्रकारिता जगत में सक्रिय रूप से काम करने वाले और समाज के प्रति समर्पित, पत्रकार साथियों का सम्मान भी किया जाएगा। सदस्यता अभियान हेतु नीमच जिले को प्रमुख इकाइयों में बांटा गया है जिले भर के पत्रकार साथी इन इकाइयों के सदस्यता प्रमुख से संपर्क कर कर अपनी सदस्यता आवेदन कर सकते हैं। सदस्यता हेतु नीमच में हेमंत गुप्ता, पालसोड़ा में समरथ सेन, चीताखेड़ा में भगत मांगरिया, जीरन में विपिन पुरोहित, नयागांव में राकेश पुरोहित, खोर में रामजीवन चौधरी, जावद-अठाना में अमर बंग, सरवानिया में बबलू माली, मोरवन में अमृतलाल पाटीदार, डीकेन में अशोक व्यास, रतनगढ़-जाट में प्रदीप तिवारी, झांतला-सिंगोली में महेंद्र सिंह राठौड़, भादवामाताजी-सावन में कोमल चौधरी, भाटखेड़ी-कंजार्डा में बबलू चौधरी, मनासा में देशराज सहगल, कुकड़ेश्वर में अज़ीमुल्ला खान, रामपुरा में शंकर भाटी, बेसला में दुर्गेश मीना से संपर्क कर कर अपने नाम, आवश्यक दस्तावेज और सदस्यता शुल्क जमा करा सकते हैं। सदस्यता का यह अभियान 15 मार्च तक चलेगा इसके बाद एक भव्य होली मिलन समारोह के अंतर्गत सभी पत्रकार साथियों को कार्ड वितरण और पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले जिले के सभी पत्रकार साथियों का सम्मान किया जाएगा।