नीमच | राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन म.प्र. द्वारा एच.पी.वी. (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें 14 से 15 वर्ष की किशोरी बालिकाओं को वैक्सीन दी जाएगी। जिन्होंने अपना 14वां जन्मदिन मनाया हो और 15वां जन्मदिन नहीं मनाया हो। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में इस अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव द्वारा विकासखंड नीमच, जावद और मनासा में 5-5 विभागों की पंचायत वार टीमें बनाई है। इन पांच सदस्य टीम को अभियान की मॉनिटरिंग एवं सफल क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए हैं। उद्देश्य: एच.पी.व्ही वैक्सीनेशन करके किशोरियों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना। कार्यान्वयन: जिला पंचायत नीमच के सीईओ अमन वैष्णव द्वारा द्वारा नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं जो वैक्सीनेशन के व्यापक एवं प्रभारी कार्यान्वयन हेतु ग्राम पंचायतों से संपर्क करेंगे और कार्य की मॉनिटरिंग करेंगे। वैक्सीनेशन केंद्र: जिले में इस अभियान के तहत 6 वैक्सीनेशन केंद्र बनाए गए हैं। वैक्सीनेशन सबसे नजदीकी केंद्र पर किया जाएगा।