*KHABAR : फूलों से होली खेल मनाया फाग महोत्सव, भजनों की भक्ति में भाव विहल हुई मातृशक्ति, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 8, 2026, 5:47 pm Technology

नीमच। नागदा मेनारिया ब्राह्मण समाज महिला समिति छावनी‌ नीमच के तत्वावधान में रंगों के त्योहार होली पर्व के पावन उपलक्ष्य में रंग रंगीला फाग महोत्सव रविवार दोपहर 2 बजे भारतीय जीवन बीमा निगम चौराहे के समीप परशुराम मंदिर सभा कक्ष में विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने फूलों की होली खेली और एक दूसरे को फूलों के प्राकृतिक रंगों से गुलाल लगाकर शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। इस अवसर पर कितना प्यारा है श्रृंगार तेरी नजर लेऊं उतार ,सांवरिया ले चल परली पार ...अरे रंग मत डालो रे सांवरिया म्हारो गुजर मारे रे कृष्ण आजा रे बरसाने में आपा होली खेलांगा ....,मोहन आओ तो सही माधव रा मंदिर में मीराबाई एकली खड़ी ..थे कहो तो सांवरे में मोर मुकुट बन जाऊं रे... वृंदावन में धूम मचावे बरसाने की छोरी... मीठे रस से भरियोडि राधा रानी लगे .. अपनी पायल को घुंघरू बना लो मुझे मेरी... मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है ...मेरा खो गया बाजूबंद रसिया होरी में सहित विभिन्न भजन प्रस्तुत किए गए। बालिकाओं व मातृ शक्ति महिलाओं द्वारा राधा कृष्ण का स्वांग की झांकी का श्रृंगार सजाने की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई आयोजन को लेकर महिलाओं में अपार उत्साह देखा गया समाज जन एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। महिला समिति अध्यक्ष पूर्णिमा शर्मा, सचिव ललित नागदा, सांस्कृतिक सचिव नेहा नागदा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर विनीता नागदा, शकुंतला जोशी, मीनाक्षी जोशी ,निवेदिता नागदा, रंजना नागदा, चंचल नागदा, अनु शर्मा, भारती मेनारिया ,चंचल नागदा ,चंचल मेनारिया, नीतू जोशी, प्रीती जोशी, प्रियंका नागदा एवं हिना नागदा सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ किया गया। इस अवसर पर भजन कीर्तन एवं नृत्य की विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई जिसमें बेस्ट प्रस्तुति , जानवी नागदा, चंचल मेनारिया, सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया .... राधा कृष्ण पर हुई पुष्प वर्षा .... ... राधा कृष्ण की झांकी पर श्रद्धालु भक्तों ने पुष्प वर्षा की, इस अवसर पर राधा कृष्ण की नृत्य नाटिका की झांकी में राधा का अभिनय नागदा, भूमिका जोशी, कृष्ण की भूमिका सिद्धि शर्मा और आराध्या नागदा ने निभाई

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });