नीमच | शासन की मंशा अनुरूप किसानों को उर्वरक वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं सुगमता प्रदान करने हेतु ई-विकास (वितरण एवं कृषि आपूर्ति समाधान) प्रणाली लागु की गई है। उपसंचालक कृषि पीसी पटेल ने बताया कि उर्वरक विक्रेताओं द्वारा किसानों को उर्वरक वितरण ई-टोकन के माध्यम से किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में उर्वरक निरीक्षक, वि.ख. मनासा द्वारा उर्वरक विक्रेता मेसर्स अनमोल ट्रेडिंग कंपनी, कुकड़ेश्वर, मेसर्स लाठी बीज भंडार, कुकडेश्वर वि.ख. मनासा, जिला-नीमच तथा एवं उर्वरक निरीक्षक, वि.ख. जावद द्वारा तनिष्का खाद बीज भंडार का निरीक्षण किया गया। तीनों उर्वरक विक्रेताओं द्वारा किसानों को उर्वरक वितरण ई-टोकन के माध्यम से नहीं करने के फलस्वरूप लायसेंस निलंबन की कार्यवाही की गई!