*KHABAR : विश्वकप जीत पर झूमा नीमच! विजय टॉकीज चौराहे पर आतिशबाज़ी, नारे और डांस के साथ जश्न, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 9, 2026, 11:54 am Technology

भारत की विश्वकप जीत का जश्न देशभर की तरह नीमच शहर में भी पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। जैसे ही टीम इंडिया की जीत की खबर आई, शहर की सड़कों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। नीमच के प्रमुख विजय टॉकीज चौराहा पर युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर आतिशबाजी की। ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते लोगों ने “भारत माता की जय” और “इंडिया-इंडिया” के नारे लगाए। इस दौरान शहर में एकता की मिसाल भी देखने को मिली। हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समाज के साथ-साथ कांग्रेस और भाजपा से जुड़े लोग भी एक साथ टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाते नजर आए। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और देर रात तक शहर में जश्न का माहौल बना रहा। विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि टीम इंडिया की यह जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और जज़्बे से भारत का नाम दुनिया में रोशन किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती ने कहा कि यह जीत हर भारतीय की जीत है। आज पूरा देश एक साथ जश्न मना रहा है और यही भारत की असली ताकत है। नमो प्रदेशाध्यक्ष रोशन वर्मा ने भी टीम इंडिया को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर देश को गौरवान्वित किया है। यह जीत नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });