प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम का 100 वां ऐपिसोड प्रसारित किया जाएगा। जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने कहा की मन की बात के इस 100 वें एपिसोड को यादगार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी मंदसौर जिले के मंडलो में स्थित 1 हजार 115 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। प्रसारण 11 बजे से होगा।
इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय से लेकर मंडल तक के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एंव कार्यकर्ता, बूथ समिति के सदस्य - समाज के प्रबुद्धजन, खिलाड़ी, स्वच्छता कर्मियों, कलाकारों, अग्रणी किसानों, रचनात्मक काम करने वालों तथा आम नागरिकों के साथ इस कार्यक्रम को सुनेंगे।
जिलाध्यक्ष अटोलिया ने समस्त मंडल अध्यक्षों से कहा है की वह अपने-अपने मंडल क्षेत्र में मन की बात के मंडल प्रभारी के साथ बूथ स्तर पर मन की बात कार्यक्रम के 100वें ऐपिसोड को सफलता पूर्वक पार्टी की मंशानुरूप सुने जाने की तैयारी करें। अपने आसपास के लोगो को पीएम के इस कार्यक्रम मन की बात को सुनाएं।