KHABAR : मालवा का सालासर बना नीमच का बालाजी धाम: हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से, 25 क्विंटल फलों से सजा मंदिर, पढ़े MP44 NEWS खबर

MP44NEWS April 2, 2026, 5:40 pm Technology

नीमच का प्रसिद्ध बालाजी धाम इस वर्ष समिति अपना 80वां जन्मोत्सव भव्य और धार्मिक उल्लास के साथ मना रहा है। मालवा के सालासर के रूप में पहचान बना चुका यह मंदिर हनुमान जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। मंदिर परिसर में आज विशेष आकर्षण ‘फल बंगला’ रहा, जिसमें गर्भगृह को देश-विदेश से मंगाए गए फलों से सजाया गया। पूरे मंदिर में करीब 21 से 25 क्विंटल फलों से भव्य सजावट की गई, जिसने श्रद्धालुओं को मथुरा वृंदावन जैसी दिव्यता का अहसास कराया। बालाजी धाम अपनी मान्यताओं और चमत्कारों के लिए दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यहां लगातार आठ मंगलवार दर्शन करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और कई लोग स्वास्थ्य लाभ पाकर लौटते हैं। मंदिर में स्थापित मनोकामना पत्र पेटी में भक्त अपनी इच्छाएं लिखकर डालते हैं और पूर्ण होने पर मन्नत पूरी करने वापस आते हैं। यह मंदिर जनभागीदारी का अनूठा उदाहरण है, जहां शहर के सैकड़ों परिवार मासिक दान देकर मंदिर की व्यवस्थाएं और जीर्णोद्धार कार्य संचालित करते हैं। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर में 10 से 15 हजार श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });