*KHABAR : आज के बेटा- बेटी कल का भविष्‍य है- सज्जनसिंह चौहान, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS April 1, 2026, 7:48 pm Technology

नीमच | शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जीरन में बुधवार को 'स्कूल चलें हम' अभियान के अंतर्गत 'जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम 2026 आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्‍यक्ष सज्जनसिंह चौहान, कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव ने दीप प्रज्जवलित कर, मॉ सरस्‍वती का पूजन कर किया । प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में नव प्रवेशित बच्‍चों को तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर उनका स्‍वागत किया गया एवं नि:शुल्‍क पाठ्यपुस्‍तक एवं 52 विद्यार्थियों को नि:शुल्‍क साईकिलें वितरित की गई। जिला शिक्षा अधिकारी एस.एम.मांगरिया ने कार्यक्रम की विस्‍तृत जानकारी दी। जिला पंचायत अध्‍यक्ष सज्‍जनसिह चौहान ने उदबोधन में कहा, कि आज के बेटे- बेटियां कल का भविष्‍य है। शासन की मंशा है, कि संसाधनों की कमी से बेटियों की पढाई में बाधा न आये, बेटे-बेटियां मन लगाकर पढें एवं अपने माता-पिता, ग्राम एवं जिले का नाम रोशन करें। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने अपने उदबोधन में कहा, कि बच्‍चें अपना भविष्‍य पढाई के माध्‍यम से ही बदल सकते है उन्होंने शिक्षकों को भी पूर्ण निष्‍ठा एवं लगन से अध्यापन करवाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, एसडीएम नीमच संजीव साहू ,जिला शिक्षा अधिकारी एस.एम. मांगरिया, जिला परियोजना समन्‍वयक दिलीप कुमार व्‍यास,सहायक परियोजना समन्‍यवय नरेश जोशी, बीआरसी योगेश कंडारा, संकुल प्राचार्य मनोज कुंती, मदन गुर्जर, राजू मुकाती,मुकेश तावड़े, किशन अहिरवार आदि बड़ी संख्या में अभिभावक छात्र-छात्राएं विद्यालय स्टॉप उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रथुपालसिह पंवार ने किया तथा आभार प्राचार्य भोपाल सिह चौहान ने माना।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });