*KHABAR : सैनी समाज मनाएगा हनुमान जन्मोत्सव, भक्ति और उत्साह का होगा संगम, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS April 1, 2026, 12:15 pm Technology

नीमच। फूल माली सैनी समाज द्वारा भगवान हनुमान जन्मोत्सव का पावन पर्व इस वर्ष 2 अप्रैल, गुरुवार को बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। आयोजन स्थल श्री चैतन्य बालाजी मंदिर, स्कीम नंबर 9 रहेगा, जहां दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10:30 बजे हवन एवं पूजन से होगी, जिसमें समाज के श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। इसके पश्चात सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा। हवन-पूजन के बाद भंडारा महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की जाएगी। विशेष आकर्षण के रूप में 108 दीपों का प्रज्ज्वलन भी किया जाएगा, जो इस धार्मिक आयोजन को और अधिक दिव्य बनाएगा। सैनी समाज के अध्यक्ष राकेश सैनी एवं सचिव कमलेश सैनी ने समाज के सभी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });