KHABAR : उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मंगलवार को मंदसौर दौरे पर रहेंगे:कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों से संवाद करेंगे, पढ़े MP44 NEWS की खबर

MP44NEWES March 31, 2026, 6:20 pm Technology

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मंगलवार यानी कि मंगलवार को मंदसौर जिले के दौरे पर रहेंगे। उनके इस दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मन्दसौर अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उप मुख्यमंत्री का यह दौरा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा सुबह 6:00 बजे भोपाल से मंदसौर के लिए रवाना होंगे। सुबह 11:30 बजे मंदसौर पहुंचेंगे। आगमन के बाद उप मुख्यमंत्री स्थानीय स्तर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। दोपहर 1:30 बजे उप मुख्यमंत्री मंदसौर से जावद (जिला नीमच) के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 2:00 बजे जावद पहुंचकर वहां आयोजित कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे और किसानों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात उप मुख्यमंत्री पुनः मंदसौर लौटेंगे और यहीं रात्रि विश्राम करेंगे। प्रशासन ने दौरे को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली हैं तथा सुरक्षा एवं कार्यक्रम स्थलों पर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });