KHABAR : अहिंसा के अवतार का जन्मोत्सव: नीमच की सड़कों पर उतरी भक्ति और भव्यता, पढ़े MP44 NEWS की खबर

MP44NEWS March 31, 2026, 2:01 pm Technology

नीमच में महावीर जयंती का पर्व इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6:15 बजे प्रभात फेरी से हुई। इसके बाद पुस्तक बाजार स्थित भिंड भजन पार्श्वनाथ मंदिर से सुबह 8:15 बजे भगवान महावीर स्वामी की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। रथ में विराजित भगवान महावीर स्वामी की आकर्षक झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई मिडिल स्कूल परिसर पहुंची, जहां भक्ति पंडाल में धर्मसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान जैन समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और जगह-जगह स्वागत मंच भी लगाए गए। पवन पाटीदार (भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष) ने कहा कि “भगवान महावीर स्वामी का संदेश आज के समय में और भी प्रासंगिक है। हमें उनके बताए अहिंसा, सत्य और करुणा के मार्ग पर चलना चाहिए, तभी समाज में शांति और सद्भाव कायम रह सकता है। “महावीर जयंती केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि मानवता को सही दिशा देने वाला उत्सव है। इस तरह के आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं।” विशाल जैन (समाजजन) ने कहा कि “हर वर्ष की तरह इस बार भी समाज ने पूरे उत्साह के साथ आयोजन किया है। प्रभात फेरी से लेकर रथ यात्रा और धर्मसभा तक सभी कार्यक्रमों में समाज की एकता साफ दिखाई दी।”

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });