KHABAR : भोपाल में घूरने की बात पर युवक को चाकू मारे:पेट और हाथ में तीन वार किए, युवक का हमीदिया अस्पताल में चल रहा इलाज, पढ़े MP44 NEWS की खबर

MP44NEWES March 31, 2026, 5:22 pm Technology

भोपाल के रंभा नगर में सोमवार देर रात घूरने के विवाद में 6 लोगों ने मिलकर एक युवक की जमकर पिटाई की। उसके पेट और हाथ में चाकू से तीन वार किए गए। इससे युवक को गंभीर चोट आई है। हमीदिया अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौतम नगर पुलिस के मुताबिक गुलफाम पुत्र मोहम्मद जुबैर (31) रंभा नगर थाना गौतम नगर इलाके में रहता है। वह बागफरहत अफजा में लेडीज टेलर की दुकान चलाता है। रंभा नगर में साजिद मौलाना और शाहजाद मौलाना रहते हैं। रविवार की रात को साजिद के घर के करीब ही गुलफाम एक टॉन एन्ड टाउन में खड़ा था। साजिद ने उसे कहा कि तू घूरता क्यों है, इस बात का गुलफाम ने विरोध किया और दोनों के बीच बहस हो गई। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात को गुलफाम घर जा रहा था। तभी साजिद और उसके बेटे ने दोबारा उसे घूरने की बात पर घर के करीब रोका और पीटना शुरू कर दिया। यह देखकर पड़ोस में रहने वाला साजिद का भाई शाहजाद उसका बेटा, साहिल बच्चा और बिलाल बच्चा ने भी उसे पीटा। साहिल और बिलाल ने चाकू से गुलफाम पर वार किए, जिससे उसे गंभीर चोट आई, इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने घायल गुलफाम को अस्पताल पहुंचाया। जहां से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });