*KHABAR : जहर मुक्त - जीरो बजट कृषि प्रशिक्षण शिविर का समापन उप मुख्यमंत्री देवड़ा करेंगे।, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 31, 2026, 12:22 pm Technology

नीमच। जावद नीमच जिले के जावद में चल रहे 'जहरमुक्त - जीरोबजट कृषि प्रशिक्षण शिविर' का मंगलवार,आज 31 मार्च को भव्य समापन होने जा रहा है। कृषि उपज मंडी, जावद में आयोजित इस शिविर के समापन अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मुख्य रूप से पधार रहे हैं। जावद अंचल और देशभर से आए सैकड़ों किसानों के बीच उप मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भारी उत्साह है और क्षेत्रवासियों व आयोजन समिति द्वारा उनके हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन की भव्य तैयारियां की गई हैं। पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा की अनूठी पहल पर आयोजित यह राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण शिविर किसानों के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ है, जिसका मंगलवार को विधिवत समापन होगा। उप मुख्यमंत्री बढ़ाएंगे अन्नदाताओं का उत्साह मंगलवार को शिविर के अंतिम दिन प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहकर किसानों को अपना मार्गदर्शन देंगे। उनके प्रेरणादायी उद्बोधन से न सिर्फ कर्ज और रासायनिक खादों के चक्रव्यूह से निकलने का प्रयास कर रहे किसानों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि इस महायज्ञ में भाग लेने वाले अन्नदाताओं को नई ऊर्जा भी मिलेगी। कृषि उपज मंडी जावद में होगा मुख्य कार्यक्रम समापन समारोह का मुख्य आयोजन मंगलवार, 31 मार्च को कृषि उपज मंडी, जावद (जिला नीमच) में आयोजित किया जा रहा है। गौरतलब है कि इस शिविर में 'कृषि ऋषि' पद्मश्री डॉ. सुभाष पालेकर द्वारा किसानों को केवल एक देसी गाय के सहारे 15 एकड़ में 'शून्य लागत' और 'जहर मुक्त' खेती करने का अचूक मंत्र दिया गया है, जिसे सीखने के लिए भारी संख्या में किसान यहां जुटे हैं। विधायक ओमप्रकाश सखलेचा के मार्गदर्शन में 31 मार्च को होने वाले इस भव्य समापन समारोह और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के स्वागत के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। क्षेत्र के किसानों से इस समापन अवसर पर भी कृषि उपज मंडी में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उप मुख्यमंत्री के विचारों को सुनने की अपील की है

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });