पालक संघ जिला इकाई नीमच के बेनर तले जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के माध्यम से शीघ्र पुस्तकें ,गणवेश आदि रियायती दरों पर एक ही स्थान से पालकों को खरीदने हेतु शीघ्र मेला आयोजित कराने बच्चों के बस्तों का वजन कम करने हेतु मानवाधिकार अंतर्गत स्कूल बेग पालिसी 2020 का पालन कराने, सीएम राईज (सांदीपनि स्कूल भवन )निर्माण शीघ्र प्रारंभ कराने में शासन की लापरवाही निजी स्कूलों में एनसीईआरटी की ही पुस्तकें चलाने निजी प्रकाशकों की शासन के नियमों के विरुद्ध महंगी किताबें का बोझ बच्चों पर जबरन डालने आदि समस्याओं से संबंधित अपना 09 सूत्रीय मांग पत्र सौंपेंगे । पालक संघ जिला इकाई नीमच के जिला मीडिया प्रभारी कपील शुक्ला द्वारा प्रेस नोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताएं कि आज 01 अप्रैल 2026 बुधवार को दोपहर 12:30 बजे पालक महासंघ मध्य प्रदेश जिला इकाई नीमच के जिलाध्यक्ष जगदीश शर्मा एवं महिला विंग जिला अध्यक्ष प्रियंका कविश्वर के नेतृत्व में यह ज्ञापन पालक संघ की और से सौंपा जाएगा। पालक संघ के जिला सचिव श्रवण शर्मा "राज" महिला विंग सचिव उषा मित्तल ने पालक संघ जिला इकाई नीमच सहित जिले की सभी तहसीलों के तहसील पदाधिकारियों एवं छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के हितों के संरक्षण हेतु पालकगणो सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं प्रबुद्धजनो से ज्ञापन के समय अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है