केंद्रीय गृह मंत्री के विजन एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में डीजीपी कैलाश मकवाणा ने सभी जोनल एडीजी/आईजी, पुलिस कमिश्नर, डीआईजी व एसपी के साथ समीक्षा कर 1 अप्रैल 2026 से ड्रग्स उन्मूलन के राज्यव्यापी अभियान के निर्देश दिए। पुलिस महानिदेशक ने ड्रग्स नेटवर्क की जड़ों—स्रोत, सप्लाई चेन एवं सरगना—तक कठोरतम कार्रवाई, NCORD समन्वय, अंतर्राज्यीय सहयोग तथा टेक्नोलॉजी व साइबर मॉनिटरिंग (ऑनलाइन सप्लाई/वीपीएन ट्रैकिंग) सुदृढ़ करने पर जोर दिया। जिला स्तर पर हॉट-स्पॉट चिन्हांकन, मुखबिर तंत्र सुदृढ़ीकरण, स्कूल/कॉलेज जागरूकता, NDPS प्रकरणों का त्वरित निराकरण एवं 6 अप्रैल तक रोडमैप तैयार करने के निर्देश; बैठक में प्राप्त महत्वपूर्ण सुझावों को कार्ययोजना में सम्मिलित करने पर बल। सख्त कार्रवाई, तकनीकी सशक्तिकरण व जनजागरूकता के साथ—मध्यप्रदेश पुलिस नशे के विरुद्ध सशक्त अभियान के लिए पूर्णतः संकल्पित है।