नीमच | नीमच पुलिस विभाग में दीर्घकालीन सेवाएं प्रदान करने वाले नीमच पुलिस के 03 अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यवाहक मुख्य लिपिक राजेन्द्र अग्रवाल, सहायक उप निरीक्षक कान्ता सिंह एवं प्रधान आरक्षक विरेन्द्र सिंह राठौड़ के सेवा-निवृत्ति अवसर पर सम्मानपूर्वक विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस विभाग नीमच के तीनों अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अपने सेवाकाल के दौरान विभाग में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाएं प्रदान की गईं। कार्यवाहक मुख्य लिपिक राजेन्द्र अग्रवाल दिनांक 08.09.1982 को सहायक उप निरीक्षक (एम) के पद पर नियुक्त होकर निरंतर सेवाएं प्रदान की गईं, वहीं कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक कान्ता सिंह दिनांक 10.10.2002 को आरक्षक के पद पर एवं प्रधान आरक्षक विरेन्द्र सिंह द्वारा दिनांक 01.04.1991 को आरक्षक पद पर भर्ती होकर विभिन्न दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया गया। दिनांक 31 मार्च 2026 को अधिवार्षिकीय आयु पूर्ण कर तीनों अधिकारी एवं कर्मचारी सेवा-निवृत्त हुए। सेवा-निवृत्ति के अवसर पर पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल द्वारा शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की जाकर उनके परिजनों से सौहार्दपूर्ण चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि तीनों अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पुलिस सेवा में अनुशासन, निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता सर्वोपरि है तथा सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाएं विभाग के लिए सदैव अनुकरणीय रहेंगी। सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा निकीता सिंह, रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह भदौरिया, थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक सौरभ शर्मा, थाना प्रभारी अजाक निरीक्षक शब्बी मेव, थाना प्रभारी महिला थाना निरीक्षक कारूलाल पटेल, सूबेदार सुरेश सिसोदिया सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का समस्त स्टॉफ एवं सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परिवार के सदस्य उपस्थित रहे