KHABBAR : AI रोबोटिक्स, ड्रोन, 3D प्रिंटिंग में मिलेगी नौकरियां:कलेक्टर ने कहा- पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद ट्रेनिंग; 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए अवसर, पढ़े MP44NNEWS खबर

MP44NEWES March 31, 2026, 4:12 pm Technology

आईटीआई उज्जैन में आर्टिफिशल इंटेलिजनेस (AI), रोबोटिक्स, ड्रोन, 3D प्रिंटिंग और वेब 3.0 जैसी आधुनिक तकनीकों की शिक्षा प्रदान की जा रही है। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर ट्रेनिंग प्राप्त करने के बाद उद्योगों में रोजगार मिल सकेंगे। कलेक्‍टर रोशन कुमार सिंह की अध्‍यक्षता में सोमवार दोपहर प्रशासनिक संकुल भवन के कलेक्‍टर कार्यालय सभागृह में जिला कौशल समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरुप जिले में युवाओं को ट्रेनिंग देकर रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। कलेक्‍टर सिंह ने बैठक में UtkarshUjjain.com पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर ट्रेनिंग प्राप्त करने के बाद उद्योगों में रोजगार सुनिश्चित करने के लिए एमपीआईडीसी, कौशल विकास एवं तकनीकी‍ शिक्षा विभाग, डीआईसी आदि को समन्‍वय कर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। पोर्टल पर 12वीं पास किए हुए आवेदक 2 माह के प्रशिक्षण और मूल्‍यांकन के बाद सोलर इंडस्‍ट्री में और 10वीं पास आवेदक 2 माह के प्रशिक्षण के बाद गारमेंट इंडस्‍ट्री में रोजगार प्राप्‍त कर सकते हैं। कलेक्‍टर ने आईटीआई में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 अंतर्गत आईटीआई उज्जैन में नए युग के कोर्स आर्टिफिशल इंटेलिजनेस(AI), रोबोटिक्स, ड्रोन, 3D प्रिंटिंग और वेब 3.0 जैसी आधुनिक तकनीकों की शिक्षा पर विशेष ध्‍यान देकर युवाओं की वैश्‍विक मार्केट के अनुसार स्किल सेट तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि वर्ष 2025-26 में 10 रोजगार, स्‍वरोजगार युवा संगम मेलों में 1779 आवेदकों का रोजगार के लिए प्रारंभिक चयन, 214 छात्रों को अप्रेंटिसशिप का अवसर प्राप्‍त हुआ है और 2313 आवेदकों को स्‍वरोजगार प्राप्‍त हुआ है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });