KHABAR : महाकाल मंदिर मार्ग के 12 मकान पर चला बुलडोजर:रोड में बाधा बन रहे थे, स्मार्ट सिटी और निगम की टीम कार्रवाई, पढ़े MP44 NEWS की खबर

MP44NEWES March 31, 2026, 7:01 pm Technology

महाकाल मंदिर दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जल्द ही एक और मार्ग चौड़ा होने जा रहा है जिससे भक्त आसानी से मंदिर तक पहुंच सकेंगे। मंगलवार को नगर निगम की टीम ने भारत माता पार्किंग स्थल से अहिल्याबाई चौराहे तक 15 मीटर चौड़ीकरण के अंतर्गत मार्ग में आ रहे भवनों को नगर निगम द्वारा जेसीबी एवं पोकलेन के माध्यम से हटाया गया, स्मार्ट सिटी के द्वारा अहिल्याबाई चौराहा जो कि बेगम बाग मार्ग से भारत माता पार्किंग स्थल तक 15 मीटर की चौड़ाई के साथ उक्त मार्ग का निर्माण किया जाएगा मार्ग में 14 भवनों में बेगमबाग से स्मार्ट पार्किंग के बीच बाधक बन रहे 12 मकानों को जेसीबी से तोड़ दिया। बेगमबाग से महाकाल मंदिर की स्मार्ट पार्किंग तक जाने का मार्ग संकरा था जिसके कारण रोजाना जाम की स्थिति बन रही थी। 24 मीटर चौड़े प्रस्तावित रोड का एक हिस्सा पहले से महाकाल थाने से लेकर पालकी द्वार तक बनाया जा चुका था। मंगलवार को प्रशासन ने बेगमबाग की और से स्मार्ट पार्किंग तक बने 12 मकानों को तोड़ दिया। इसके बाद अब जल्द ही यहां रोड बनने से मंदिर जाने का मार्ग सुलभ हो जाएगा। एडिशनल एसपी राहुल देशमुख ने बताया कि 14 मकानों को चिन्हित किया है। 12 पर कार्रवाई की है। किसी ने भी कोई विरोध नहीं किया है। निगम के अमले ने कुछ ही घंटों में मकानों को तोड़ दिया। उज्जैन विकास प्राधिकरण ने पिछले मंगलवार को लीज उलंघन मामले में 15 मकान ध्वस्त किए थे। जबकि पहले 42 मकान जमींदोज किए जा चुके है। प्राधिकरण अभी यहां कुल 90 दुकान होटल मकान हटा रहा है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });