KHABAR : एक चेहरे पर ग्यारह नाम और फर्जी सिम का खुलासा:शाजापुर के शातिर बदमाश ने मंदसौर में अलग-अलग पते से ली 11 सिम, पढ़े MP44 NEWS की खबर

MP44NEWES April 1, 2026, 12:44 pm Technology

पुलिस के ऑपरेशन फेस अभियान के तहत मंदसौर में सिम कार्ड फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आया है। एक शातिर बदमाश ने अपना असली चेहरा इस्तेमाल कर 11 अलग-अलग नामों और फर्जी दस्तावेजों के जरिए आइडिया कंपनी की 11 सिम हासिल कर लीं। जांच में आनंद, मोहम्मद सगीर और सतनाम सिंह जैसे नामों से लिए गए दस्तावेज पूरी तरह फर्जी मिले। वायडी नगर थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय के अनुसार आरोपी की पहचान शाजापुर जिले के भानुप्रताप सिंह मेवाड़ा के रूप में हुई है। रीवा और देवास के बाद प्रदेश में यह इस तरह का तीसरा बड़ा मामला है। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब उन दुकानदारों की भी सूची बनाई जा रही है जिन्होंने फर्जी सिम देने में आरोपी की मदद की थी।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });