नीमच। एनडीपीएस मामले में कनावटी जेल में बंद एक बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गुरजीत सिंह उम्र(60) पिता बलकार सिंह, निवासी बाबाजीर चीखा थाना घुला, जिला कैथल (हरियाणा) के रूप में हुई है। वह एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में जेल में निरुद्ध था। जानकारी के अनुसार, गुरजीत सिंह की तबीयत बिगड़ने पर जेल प्रहरी मनोज मालवीय उसे सुबह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के पीएम रूम में रखवाया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर जांच की संभावना जताई जा रही है