पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत व श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री नवल सिंह सिसोदिया एवं नपुअ महोदया नीमच सुश्री किरण चोहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच सिटी निरी. पुष्पा सिंह चोहान के नेतृत्व में पुलिस टीम थाना नीमच सिटी द्वारा थाना नीमच सिटी क्षेत्र मे मुखबीर सुचना पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए 01 आरोपी को अवैध पिस्टल (शस्त्र) व 01 जिंदा कारतुस को आरोपी के कब्जे से जप्त किया व अवैध पिस्टल खरीदने वाले व्यक्ति को सह आरोपी बनाया गया। घटना का विवरण - थाना नीमच सिटी पर दिनांक 30.03.2026 को मुखबीर द्वारा सुचना प्राप्त हुई की, रोहन पिता महेश खरे जाति वाल्मीकी निवासी गांधी नगर, हरिजन मोहल्ला नीमच द्वारा अपने साथ अवैध एक पिस्टल व 01 जिंदा कारतूस लेकर मनासा रोड से कालेज ग्राउण्ड रोड पर जा रहा है। मुखबीर सुचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपी रोहन को पीजी कॉलेज ग्राउंड रोड नीमचसिटी पर फोर्स व पंचानो की मदद से पकडा व आरोपी रोहन के कब्जे से एक अवैध पिस्टल (शस्त्र) व 01 जिंदा राउण्ड को मय पंचान समक्ष जप्त किया तथा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया। मौके की कार्यवाही पूर्ण कर थाना नीमच सिटी पर अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया व गिरफ्तार आरोपी रोहन पिता महेश खरे जाति वाल्मीकी निवासी गांधी नगर, हरिजन मोहल्ला नीमच से अवैध शस्त्र पिस्टल व राउण्ड के संबंध मे पुछताछ करते आरोपी साहिल उर्फ टक्कु पिता संतोष जाति हरिजन नि. हरिजन कालोनी नीमच से खरीदना बताया, जो प्रकरण मे साहिल उर्फ टक्कु पिता संतोष जाति हरिजन उम्र 21 साल नि. हरिजन कालोनी नीमच को सह आरोपी बनाया है। नाम गिर. आरोपी 01 रोहन पिता महेश खरे जाति वाल्मीकी निवासी गांधी नगर, हरिजन मोहल्ला नीमच 02 साहिल उर्फ टक्कु पिता संतोष जाति हरिजन उम्र 21 साल नि. हरिजन कालोनी नीमच आपराधिक रिकार्ड - क्र- नाम आरोपी संख्या अपराध क्र. धारा थाना 1. साहिल उर्फ टक्कु पिता 1. संतोष जाति हरिजन उम्र 21 2. साल नि. हरिजन कालोनी 3. नीमच 549/2019 294,323,324,341,506 भादवि थाना 373/2022 294,323,34,506 भादवि नीमच 544/2023 25 आर्म्स एक्ट केंट 4. 628/2023 379 भादवि 5. 294,323,506,34 भादवि 540/2023 126(2),296,118(1),309(6),351 (2) बीएनएस 7. 6. 136/2025 185/2022 25,27 आर्म्स एक्ट व 129,130 (3), 177,181,3 एमव्ही एक्ट थाना रतनगढ 208/2025 117(2),125,296,351(2), 3 (5) बीएनएस थाना नीमच केंट 2. रोहन पिता महेश खरे जाति 8. वाल्मीकी निवासी गांधी नगर, हरिजन मोहल्ला नीमच जप्त मश्रुका कुल 01 पिस्टल मय 01 जिंदा राउण्ड कीमती 20000/- रुपये। सराहनीय कार्य उक्त कार्य में निरीक्षक पुष्पा सिंह चौहान थाना प्रभारी थाना नीमच सिटी, प्रभारी सायबर सेल एंव थाना टीम का सराहनीय योगदान रहा।