नीमच! नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन में जारी विकास श्रृंखला के तहत हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर 2 अप्रैल गुरुवार को प्रातः 9:00 बजे वार्ड क्रमांक 34 के अंतर्गत आने वाले ब्रह्माकुमारी आश्रम से गौधाम बालाजी तक 48.27 लाख की लागत से होने वाले सड़क सौंदरीकरण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम रखा गया है! उपरोक्त जानकारी देते हुए वार्ड क्रमांक 34 की पार्षद शारदा दीपक पाटनी ने बताया कि उक्त भूमि पूजन कार्यक्रम सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीप सिंह परिहार, भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुभाष पटेल,भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल,भाजपा मंडलअध्यक्ष मोहन सिंह राणावत के मुख्य आतिथ्य एवं नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा की अध्यक्षता तथा नगर पालिका उपाध्यक्ष रंजना करण सिंह परमाल, लोक निर्माण सभापति मनोहर मोटवानी, समस्त सभापतिगण एवं गणमान्य नागरिकों के विशेष आतिथ्य में आयोजित होगा। पार्षद पाटनी ने समस्त सभापतिगण, समस्त पार्षदगण, पत्रकारगणो व गणमान्य नागरिकों एवं वार्ड वासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का अनुरोध किया है!