KHABAR :भाजपा जिला नीमच की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, स्थापना दिवस पर नए कार्यालय का होगा भूमिपूजन, पढ़े MP44 NEWS की खबर

MP44NEWS April 1, 2026, 6:41 pm Technology

नीमच। भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को दिगंबर जैन मांगलिक भवन पर संपन्न हुई, जिसमें जिले के वरिष्ठ नेताओं , पार्टी पदाधिकारियों एवं अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, जिला प्रभारी व पूर्व सांसद सुभाष पटेल, विधायकगण दिलीप सिंह परिहार, ओमप्रकाश सकलेचा, माधव मारू, पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र भटनागर, हेमंत हरित, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा, जिला महामंत्री धनसिंह कैथवास, नरेंद्र मालवीय, अशोक विक्रम सोनी मंचासीन रहे।बैठक का संचालन जिला महामंत्री धन सिंह कैथवास द्वारा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल के अवसर पर नवीन भाजपा कार्यालय का भव्य भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मप्र के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं प्रदेश के अन्य वरिष्ठ नेता वर्चुअली जुड़ेंगे। उक्त आयोजन की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है एवं इस आयोजन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।वहीं जिला प्रभारी व पूर्व सांसद सुभाष पटेल ने कहा कि 7 से 12 अप्रैल तक स्वच्छता अभियान, गांव चलो अभियान एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।साथ ही 6 अप्रैल को पार्टी कार्यालय पर एवं सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का ध्वज फहराएंगे। बैठक को तीनों विधायकगण ने भी संबोधित किया ।उपरोक्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच के मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी व सह मीडिया प्रभारी शुभम शर्मा ने दी।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });