*KHABAR : राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कमलकृष्ण गौशाला विकास हेतु 5 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP 44 NEWS April 2, 2026, 8:33 pm Technology

मंदसौर । क्षेत्र की कमलकृष्ण गौशाला आकोदडा के विकास हेतु राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह द्वारा सांसद निधि से पाँच लाख रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है । इस सहयोग के लिए क्षेत्रवासियों एवं गौशाला प्रबंधन समिति ने उनका हृदय से आभार व्यक्त किया है। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शंकरलाल आँजना ने जानकारी देते हुए बताया कि यह राशि गौवंश के लिए शेड निर्माण एवं आश्रय स्थल के जीर्णोद्धार में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी । क्षेत्र में बेसहारा गौवंश के संरक्षण एवं प्रबंधन के प्रति सांसद सिंह की संवेदनशीलता सराहनीय है । उन्होंने कहा कि इस उदार सहयोग से गोसेवा के कार्यों को नई मजबूती मिलेगी तथा गौवंश के बेहतर रखरखाव में सहायता प्राप्त होगी । गौरतलब हे कि इस राशि के लिए शंकरलाल आँजना ने राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह से आग्रह किया था । अंजना ने समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से सांसद दिग्विजय सिंह के प्रति आभार प्रकट करते हुए उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया तथा विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी उनका मार्गदर्शन एवं सहयोग इसी प्रकार मिलता रहेगा।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });