*KHABAR : गौधाम बालाजी मार्ग भक्तों को अनुपम सौगात होगा, 48.27 लाख के सड़क सौंदरीकरण का भूमि पूजन संपन्न, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP 44 NEWS April 2, 2026, 7:44 pm Technology

नीमच | नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन में जारी विकास श्रृंखला के तहत हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर 2 अप्रैल गुरुवार को वार्ड क्रमांक 34 के अंतर्गत आने वाले ब्रह्माकुमारी आश्रम से गौधाम बालाजी तक 48.27 लाख की लागत से होने वाले सड़क सौंदरीकरण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम विधायक दिलीप सिंह परिहार, भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, भाजपा संगठन के जिला प्रभारी सुभाष पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल व भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह राणावत के मुख्य आतिथ्य तथा नपा अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा की अध्यक्षता सहित अन्य अतिथिगणो की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया, ब्रह्माकुमारी आश्रम के सुरेंद्र जैन, श्रुति दीदी, सविता दीदी, भाजपा नेता संतोष चोपड़ा,हेमंत हरित, सुरेंद्र सेठी, सांसद प्रतिनिधि आदित्य मालू, जलकल सभापति छाया जायसवाल, कुसुम अशोक जोशी, निलेश पाटीदार,वार्ड क्रमांक 34 की पार्षद शारदा पाटनी भी मंचासीन थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक परिहार ने कहा कि बालाजी महाराज के जन्मोत्सव पर गोधाम बालाजी रोड के सौंदरीकरण का भूमि पूजन एक पुनीत कार्य है, इससे गोधाम बालाजी व चंद्रेश्वर नागदेव मंदिर जाने वाले भक्तों को काफी सुविधा होगी, नगर पालिका द्वारा शहर में किये जा रहे विकास कार्य सराहनीय है, शहर विकास में पैसों की कोई कमी नहीं आने देंगे। इस अवसर पर चोपड़ा ने कहा कि गोधाम बालाजी मार्ग भक्तों के लिए अनुपम सौगात होगी, इस मार्ग पर साड़े ग्यारह मीटर चौड़ी सुंदर सड़क के साथ ही नाली निर्माण,पेवर ब्लॉक सहित अनेक कार्य होंगे! कार्यक्रम का संचालन स्वच्छता एंबेसडर विजय बाफना ने किया व आभार पार्षद शारदा पाटनी ने व्यक्त किया। विधायक ने दी देवस्थानों को सौगात -- कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार ने गोधाम बालाजी में महिलाओं के जिम के लिए 25 लाख रुपए, चौरसिया समाज के मंदिर में डोम निर्माण के लिए 25 लाख रुपए व ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा निर्मित किए जाने वाले शिव धाम सरोवर तक भोलियावास से सड़क निर्माण के लिए एक करोड रुपए की घोषणा की। विधायक परिहार ने नपा अध्यक्ष चोपड़ा से कहा कि आप विकास कार्य कराते जाओ और लोगों की दुआ लेते जाओ, विरोधीयों के सीने पर सांप लौटते हैं तो लौटते रहे चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। चोपड़ा ने विरोधियों को लिया आड़े हाथों -- कार्यक्रम में नपाध्यक्ष चोपड़ा ने विरोधियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो लोग आज तक मेरे खिलाफ झूठे आरोप लगाते रहे और अखबारों में छपवाते रहे वह आज तक एक भी आरोप सिद्ध नहीं कर पाए. इसके लिए उन्हें जनता से माफी मांगना चाहिए। चोपड़ा ने कहा कि शहर में चारों ओर विकास कार्य चल रहे हैं और यह विकास कार्य विरोधियों के विरोध करने से रुकने वाले नहीं है। कार्यक्रम में नवनियुक्त एल्डर मेन शंकर बंसल, हरभजन सिंह सलूजा के साथ ही गोधाम बालाजी मंदिर समिति के सुंदरलाल बंसल,शैलेंद्र गर्ग, अनुराग बंसल, विष्णु बिंदल, सुनील कटारिया, कपिल अग्रवाल, मलकेश गोयल, नपा पार्षद योगेश कविश्वर, आलोक सोनी, रूपेंद्र लॉक्स, विष्णु राठौर,पार्षद प्रतिनिधि विनीत पाटनी, अमन दीवान, मनीष शर्मा, चंदू तलरेजा, चौरसिया समाज के अजय चौरसिया, महेश चौरसिया, नितेश चौरसिया, अनूप चौरसिया, नितिन चौरसिया, अनुज चौरसिया, अंकित चौरसिया, रिंकू चौरसिया, नपा के कार्यालय अधीक्षक कन्हैया लाल शर्मा, इंजीनियर दीपक मुवेल, अनु सोलंकी, अर्जुन राठौर, अब्दुल नईम एवं वार्ड क्रमांक 34 के दीपक पाटनी, जसवीर हुडा, अंकुश गोधा, ब्रजेश नीमा, मनोहर बाकलीवाल, राजू दीक्षित मनीष ऐरन बिट्टू चोपड़ा विकास नामदेव, संजय डांगी,प्रदीप मारू, जितेंद्र बॉबी,मनीष डूंगरवाल, नरेंद्र अग्रवाल, राजेश जिंदल, रानी राणा, संदीप बाबेल,मनीष चोपड़ा सहित अनेक अनेक पत्रकार, क्षेत्रवासी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });