नीमच | रोजगार संचालनालय म.प्र.भोपाल के निर्देशानुसार जिले में वर्ष 2026-27 हेतु युवा संगम रोजगार/स्वरोजगार मेला का माहवार वार्षिक कैलेंडर निर्धारित किया गया हैं। जिला पंचायत सी.ई.ओ. अमन वैष्णव द्वारा युवा संगम कार्यक्रम के लिए निर्धारित कैलेण्डर अनुसार 23 अप्रेल 2026 को आईटीआई जावद, 21 मई 2026 को आईटीआई मनासा, 24 जून 2026 को आईटीआई रामपुरा, 23 जुलाई 2026 को आईटीआई नीमच में युवा संगम कार्यक्रम आयोजित किया जावेगा। इसी तरह 20 अगस्त 2026 को जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र (डीआईसी), नीमच, 24 सितम्बर 2026 को पॉलिटेक्निक कॉलेज जावद, 15 अक्टूबर 2026 को आईटीआई जावद, 19 नवम्बर 2026 को आईटीआई मनासा, 17 दिसम्बर 2026 को आईटीआई रामपुरा, 21 जनवरी 2027 को जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र (डीआईसी) नीमच, 25 फरवरी 2027 को पॉलिटेक्निक कॉलेज जावद एवं 18 मार्च 2027 को आईटीआई नीमच में युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन किया जावेगा। उक्त युवा संगम रोजगार मेलों के सफल आयोजन एवं विभिन्न व्यवस्थाओं तथा अधिकाधिक युवाओं को कार्यक्रम से लाभाविंत करने के लिए जिला पंचायत सीईओ वैष्णव द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दायित्व सौपे गये हैं।