KHABAR : फार्म हाउस पर पुलिस की रेड: पिस्टल-कारतूस बरामद:खुड़ैल में देर रात छापा, दिल्ली निवासी आरोपी गिरफ्तार, संचालक पर भी कार्रवाई, पढ़े MP44 NEWS खबर

MP44NEWS April 3, 2026, 5:23 pm Technology

शहर के पास खुडैल थाना क्षेत्र में पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए एक फार्म हाउस पर छापा मारकर अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। डीएसपी उमाकांत चौधरी के मुताबिक 3 अप्रैल की रात ग्राम गढ़ी स्थित अनुभूति फार्म हाउस में संदिग्ध गतिविधियां की जानकारी मिली थी। इस पर पुलिस टीम रात करीब 1:15 बजे मौके पर पहुंची तलाशी शुरू की। यहां जांच में सामने आया कि फार्म हाउस की संचालक अर्चना सिंह द्वारा वहां ठहरे लोगों की सूचना थाने में नहीं दी गई थी। साथ ही आने-जाने वाले व्यक्तियों की एंट्री के लिए कोई विजिटिंग रजिस्टर भी नहीं रखा गया था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी सुरजभान सिंह (38) पुत्र प्रेमपाल सिंह राघव राजपुत निवासी किराडी सुलेमान नगर थाना अमन विहार दिल्ली को पकड़ा। उसकी स्कॉर्पियो कार नंबर DL-4C/BD/3562 की तलाशी ली। इसमें से एक अवैध पिस्टल और दो जिंदा राउंड बरामद किए गए। सुरजभान फार्म हाउस में शराब था। इस मामले में फार्म हाउस संचालक अर्चना सिंह पर भी नियमों के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई की गई है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });