KHABAR : 5 अप्रैल से आमजन के लिए प्रारंभ होगा स्विमिंग पूल, तैयारी अंतिम चरण में , पढ़े MP44 NEWS खबर

MP44NEWS April 3, 2026, 5:44 pm Technology

नीमच। नगर पालिका नीमच का स्विमिंग पूल 5 अप्रैल से आमजन के लिए प्रारंभ हो जाएगा। स्विमिंग पूल प्रारंभ करने के लिए पुल की साफ सफाई व अन्य तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है। स्विमिंग पूल में प्रवेश की व्यवस्था परिषद संकल्प अनुसार गत वर्ष की तरह मासिक पास धारियों के लिए ही रहेगी। मासिक पास का शुल्क एक माह का ₹1000 रहेगा।कोई भी व्यक्ति मासिक पास बनवाकर स्विमिंग पूल में तैराकी कर सकेगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए स्विमिंग पूल प्रभारी उप यंत्री श्री अरविंद सिंह ने बताया कि स्विमिंग पूल में प्रतिदिन महिलाओं के लिए प्रातः 6 से 7 एवं पुरुषों के लिए प्रातः 7 से 8, 8 से 9 से एवं 9 से 10 तथा इसी प्रकार दोपहर में पुरुषों के लिए 4 से 5 एवं 5 से 6 तथा महिलाओं के लिए सायंकाल 6 से 7 बजे का समय निर्धारित किया गया है। सोमवार को स्विमिंग पूल का रखरखाव का दिन होने से अवकाश रहेगा। स्विमिंग पूल प्रभारी ने बताया कि तैराकी के इच्छुक महिला पुरुषों को मासिक पास का फॉर्म भरने के साथ ही शपथ पत्र भी देना होगा कि उसके द्वारा स्विमिंग पूल के सभी नियमों का पालन किया जाएगा और तेराकी के समय किसी भी प्रकार की दुर्घटना होती है तो दुर्घटना की जवाबदारी उसकी स्वयं की होगी। स्विमिंग पूल प्रभारी ने बताया कि नपा अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया, जलकल सभापति श्रीमती छाया जायसवाल की उपस्थिति में हुई बैठक में आगामी समय में स्विमिंग पूल का रिनोवेशन कराने तथा स्विमिंग पूल की गहराई जो वर्तमान में पूर्व के मानक अनुसार 18 फिट होकर वर्तमान मानक अनुसार अत्यधिक ज्यादा होने से पुल की गहराई वर्तमान मानक अनुसार कम करवाने का कार्य प्रारंभ करवाने का भी निर्णय लिया गया। स्विमिंग पूल प्रभारी ने बताया कि मासिक पास बनवाने के लिए स्विमिंग पूल पर आवेदन उपलब्ध कराने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। तैराकी के इच्छुक महिला पुरुष स्विमिंग पूल से आवेदन प्राप्त कर आवेदन के साथ आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा ₹1000 का शूल्क जमा करवाकर अपना पास बनवा सकते हैं।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });