KHABAR : मंदसौर में 4 घंटे बिजली सप्लाई ठप:जनता कॉलोनी, किटियानी, नूर कॉलोनी, चौधरी कॉलोनी, पाटिल कॉलोनी में कटौती, पढ़े MP44 NEWS खबर

MP44NEWS April 3, 2026, 12:58 pm Technology

मंदसौर शहर के कई इलाकों में शुक्रवार को कुछ घंटों के लिए बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार, 11 केवी लाइनों के मानसून से पहले जरूरी रखरखाव के कारण यह फैसला लिया गया है। सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक मंदसौर-2 वितरण केंद्र के चम्बल कॉलोनी फीडर पर काम किया जाएगा। इस दौरान आदिनाथ विहार, इंदिरा कॉलोनी, जनता कॉलोनी, किटियानी, नूर कॉलोनी, चौधरी कॉलोनी, पाटिल कॉलोनी और कम्बल केंद्र रोड समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी। बिजली विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की है। साथ ही बताया है कि काम के अनुसार समय घट या बढ़ भी सकता है। विभाग ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए लोगों को जरूरी काम पहले ही निपटाने की सलाह दी है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });