KHABAR : आरोपी पर कड़ी कार्रवाई और संपत्ति पर बुलडोजर चलाने की मांग, निर्दोषों की रिहाई का भी उठाया मुद्दा, पढ़े MP44 NEWS खबर

MP44NEWS April 3, 2026, 5:30 pm Technology

नीमच जिले की मनासा तहसील के ग्राम पड़दा में 2 अप्रैल 2026 को नाबालिग बालिका से कथित छेड़छाड़ की घटना के विरोध में स्वर्णकार समाज, नीमच द्वारा प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर त्वरित और सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया कि गांव के एक 55 वर्षीय व्यक्ति पर आरोप है कि उसने उस समय नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ की, जब वह घर पर अकेली थी और उसके माता-पिता धार्मिक कार्यक्रम में गए हुए थे। घटना के बाद आरोपी ने बालिका को 50 रुपये देकर किसी को न बताने की बात कही। रात में बालिका ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद मामला सामने आया। इस घटना से पूरे क्षेत्र और समाज में आक्रोश व्याप्त है। स्वर्णकार समाज ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और उसकी अचल संपत्ति पर बुलडोजर चलाया जाए। साथ ही, समाज ने यह भी मांग की है कि इस मामले में यदि किसी निर्दोष व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है तो उसे तुरंत रिहा किया जाए। ज्ञापन स्वर्णकार समाज समिति, स्वर्णकार नवयुवक मंडल एवं समाज के अन्य सदस्यों की ओर से दिया गया।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });