KHABAR:- संयम जीवन संसार से दुखों की मुक्ति का प्रमुख आधार है - आचार्य 108 विमल सागर जी महाराज, पढ़े खबर

MP44 NEWS February 17, 2024, 11:53 am Technology

नीमच 16 फरवरी, व्रत उपवास तपस्या से सांसारिक दुखों के कर्मों का नाश होता है और पुण्य बढ़ता है।संयम जीवन के धारण किए बिना आत्मा का कल्याण नहीं होता है। मनुष्य जन्म संयम जीवन के लिए ही मिलता है। संयम जियम जीवन का पालन संसार के दुखों से मुक्ति का प्रमुख आधार है। यह बात आचार्य 108 विमल सागर जी महाराज ने कही। वे 16 फरवरी शुक्रवार 9बजे फोर जीरो विद्युत केंद्र के पीछे स्थित दिगंबर जैन मंदिर भवन में आयोजितअमृत प्रवचन धर्म सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पवित्र मन से दान करने से मानव की आत्मा का कल्याण होता है।,जीव दया है अहिंसा का परिचायक है। ब्रह्मचर्य व्रत का पालन भी दु:खों के विनाश का कारण बनता है।भोजन करते समय मौन और विवेक‌‌ रखना चाहिए।भूख व प्यास को जितना घटाओ उतना घट सकती है जितना बड़ा उतना बढ़ सकती है इसलिए संयम का पालन करना चाहिए। रात्रि में अन्न का त्याग अवश्य करना चाहिए तभी आत्मा को शांति मिल सकती है छोटे-छोटे व्रत भी दुखों का नाश कर सकते हैं। व्रत का पालन करने से वाणी सिद्ध होती है। मृत्यु उपवास से नहीं, ज्यादा भोजन करने से होती है। संयमित व शुद्ध और पवित्रआहार दीर्घायु जीवन का प्रमुख आधार होता है। मनुष्य जीवन में व्यक्ति नींद को जितना चाहे घटा और बढ़ा सकता है ।नींद संयमित समय तक ही रहना उचित होती है। मांसाहार नशा व्यसन से बचना चाहिए। ये दुर्गति के कारण है।सूर्य के प्रकाश में ही शुद्ध और पवित्र आहार ग्रहण करना चाहिए तो हम स्वस्थ जीवन को प्राप्त कर सकते हैं। परम श्रद्धेय विमल सागरजी महाराज , 108 मुनि अंनंत सागर जी महाराज 108 मुनि धर्म सागर जी महाराज और 108 मुनि भावसागर जी महाराज नयागांव से नीमच की और विहार कर मुनि नीमच की पावन धरा को सुपावन करने गुरुदेव विमल सागर जी संघ 16 फरवरी को प्रातः लगभग 9 बजे नीमच प्रवेश कलेक्ट्री कार्यालय चौराहे से किया। मीडिया प्रभारी अमन विनायका ने बताया कि महाराज श्रीसंघ गोमा बाई टैगोर मार्ग होते हुए 40 विद्युत केंद्र के पीछे दिगंबर जैन मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंचे वहां से संघ दिगंबर जैन मंदिर भवन पहुंचा। आचार्य के पैदल जुलूस में सबसे आगे जिन शासन की ध्वजा लिए दो युवक चलायमान थे।इसके साथ ही दो युवक स्वर्ण छतरी लिए भी चल रहे थे। बैंड बाजे पर विभिन्न भजन कीर्तन की स्वर लहरियां बिखर रही थी।धर्म सभा में विधायक दिलीप सिंह परिहार, विशाल विनायक जैन ब्रोकर्स, जितेंद जैन बंटी, दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष विजय विनायका जैन ब्रोकर्स, उपाध्यक्ष जयकुमार बज, अमित खटोड़, बसंत विनायका, निखिल बज, अतुल विनायका, दीपक पाटनी, आदि समाज जन उपस्थित थे।इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज नीमच के अध्यक्ष विजय विनायका (जैन ब्रोकर्स) , कार्यकारिणी एवं सभी समाज जनों ने आचार्य से नीमच में चातुर्मास स्वीकृति के लिए सामूहिक विनती की गई। शुक्रवार दोपहर 2बजे मुनी संघ पुनः हरकियाखाल की ओर विहार कर गए। कार्यक्रम का संचालन अजय कासलीवाल ने किया तथा समाज अध्यक्ष विजय विनायका (जैन ब्रोकर्स) ने आभार व्यक्त किया ।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });