KHABAR:- जैन संत पहुंचे महाकाल मंदिर दर्शन के लिए, गर्भगृह से पूजन कर लिया आशीर्वाद, पढ़े खबर

MP44NEWS February 27, 2024, 6:19 pm Technology

श्री महाकालेश्वर मंदिर में देश भर से भक्त दर्शन के लिए पहुंचते है। संभवतः पहली बार जैन संत महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। जैन संतो ने महाकाल मंदिर के गर्भगृह से दर्शन कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। मंदिर समिति ने बताया कि मंगलवार को पूज्य प्रवर्तक समिति के अध्यक्ष आचार्य गच्चाधिपति अभय देवकि सुरेश्वर जी महाराज साहब जी एवं पूज्य मोक्ष रतन महाराज साहब जी (जैन संत) ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुचकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से प्रशांत त्रिपाठी द्वारा जैन संतो का स्वागत सत्कार किया गया।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });