KHABAR:- अहंकार के त्याग बिना मुक्ति नहीं-साध्वी विष्णु प्रिया, पढ़े खबर

MP44 NEWS March 3, 2024, 4:38 pm Technology

श्री राम कथा प्रवाहित , नीमच 3मार्च 20 24 (केबीसी न्यूज़) अहंकार के त्याग बिना जीवन का कल्याण नहीं हो सकता है। दक्ष प्रजापति का अहंकार उनके विनाश का कारण बना। विनम्रता ने श्री राम को मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में स्थापित किया। श्री राम का जीवन चरित्र आदर्श मर्यादा के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है। यह बात संत भक्ति प्रिया इंदौर की शिष्या एवं ईश्वरीय प्रेमआश्रम इंदौर की साध्वी विष्णु प्रिया जी ने कही। वे रविवार 3 मार्च को भागेश्वर महादेव आश्रम में सुबह 9 बजे आयोजित धार्मिक सत्संग प्रवचन में बोल रही थी उन्होंने कहा कि संकट आठ प्रकार के होते हैं सभी संकट हमें जीवन में कठिनाइयों के साथ जीवन जीना सिखाते हैं।पूरे ब्रह्मांड में केवल मात्र शंकर भगवान ही ऐसे शक्तिशाली है जो प्रारब्ध में नहीं है वह भी आशीर्वाद के रूप में प्रदान कर सकते हैं। शिव कल्याण है। अनहोनी को टाल सकते हैं।शिव की आराधना कर जीवन में दु:खों को दूर करना चाहिए। कछुआ हमें अंतर्मुखी होना सिखाता है।उनके कल्याण की पहली शर्त अंतर्मुखी होना होती है ।कल्याण चाहते हैं तो नंदी की तरह बैठना होगा। एक आसन पर बैठकर अधिकार प्राप्त करना होता है । रूप धारण करना अलग होता है आचरण में लाना अलग होता है। किस समय कैसा आचरण व्यवहार करना है जो यह बात समझता है वही सच्चा ज्ञानी होता है। कर्म व्यवहार को से सही ढंग समझे तभी ज्ञानी बन सकते हैं। जीवन जीने की कला समझे वही ज्ञानी होता है ।आचरण व्यवहार की सही ज्ञान नहीं होता है वह अज्ञानी होता है। लक्ष्मण विवेक वान गंभीर थे।दो बड़ों की बातचीत के मध्य कभी नहीं बोलना चाहिए। छोटे मुंह बड़ी बात नहीं करना चाहिए। सोच समझ कर विवेकपूर्ण संयमित वाणी के साथ ही बोलना चाहिए। हम वही बात बोले जिस बात का मूल्य हो।राम अंतर्यामी थे। वह घट घट को जानते थे। राम नाम जपने से जीवन का कल्याण होता है। आधुनिक युग में लोग नेट को गुरु बना रहे हैं जबकि वास्तविक गुरु माता-पिता श्रेष्ठ होते हैं उनसे मार्गदर्शन प्राप्त करना चाहिए। मोबाइल से भ्रांतियां बढ़ती है। शुद्ध आहार होगा तो समाज में प्रतिष्ठा बढ़ती है। आलम्पिक में जाने वाले सभी खिलाड़ी शाकाहार जीवन यापन करते हैं। मांसाहार करने से शक्तिशाली बनते तो बिल्ली मांसाहार होती है। और हाथी शाकाहार होता है। लेकिन वह ताकतवर होता है।इस अवसर पर समाज के विभिन्न श्रद्धालु भक्तों द्वारा बाबा पीरु राम, और बाबा छत्तुराम के विभिन्न भजन प्रस्तुत किए गए।क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने आयोजन में सहभागिता निभाई।। श्री राम कथा का 10मार्च तक प्रतिदिन सुबह9 से 11बजे तक आयोजन किया जा रहा है। और अंत में प्रसाद वितरण किया।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });