नीमच ,,वात्सल्य मुर्ति 108प्रशम सागर जी, अनुपम सागर जी समत्व सागर जी,वात्सल्य ऋषि मुनि108साध्य सागर जी महाराज, यतींद्र सागर जी शील सागर जी महाराज,साध्वी प्रफुल्ल प्रभाश्रीजी महा, वैराग्य पुर्णा आदि ठाणा-2 के सानिध्य में सकल जैन समाज नीमच के तत्वावधान में जन-जन की आस्था के केंद्र भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव का शंखनाद विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ होगा।
सकल जैन समाज नीमच के अध्यक्ष अनिल नागौरी सचिव मनीष कोठारी विजय विनायका जैन ब्रोकर्स ने बताया कि कार्यक्रम की पावन श्रृंखला का शुभारंभ 18 अप्रैल को रात्रि 8 से 9 बजे तक नवकार महामंत्र का जाप से जैन भवन नीमच पर आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही रात्रि 9 बजे मिडिल स्कूल ग्राउंड मैदान पर कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा,19 अप्रैल शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे जैन भवन पर 10 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों महिला वर्ग के विभिन्न धार्मिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 19 अप्रैल रात्रि 8 बजे धार्मिक वीरांजलि अंताक्षरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 20 अप्रैल शनिवार को प्रातः 7 बजे जैन भवन से सकल जैन समाज जनों की अहिंसा सायकल रैली पुरुष सफेद वस्त्र एवं महिलाएं गुलाबी परिधानों में प्रारंभ हो कर महावीर जिनालय विकास नगर पर संपन्न होगी। मिडिल स्कूल मैदान पर सायंकाल 7:30 बजे त्रिशला नंदन वीर महोत्सव पालना झुलाई डांडिया गरबा और आध्यात्मिक लोरी थीम पर आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर महिलाएं स्वयं माता त्रिशला बनकर तथा बच्चों को वर्धमान बनाकर प्रतियोगिता स्थल पर लाएगी।
21 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे महावीर स्वामी का जन्मकल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में रथयात्रा पुस्तक बाजार स्थित श्री भीडभंजन पार्श्वनाथ मंदिर से निकाली जाएगी। जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई मिडिल स्कूल ग्राउंड पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित होगी। सकल जैन समाज का स्वामी वात्सल्य आयोजन राठौर परिसर पर होगा । जिसके धर्म लाभार्थी अशोक, विजय ,प्रकाश, अतुल विशाल विनायका पारस मल्हम परिवार होंगे।,सकल जैन समाज के अध्यक्ष अनिल नागौरी सचिव मनीष कोठारी, विजय विनायका,
जयंतीलाल पितलिया, पारस ओसवाल, प्रोफेसर वीके जैन, उमरावसिंह राठौड़, गुणवंतलाल सेठिया ने समस्त सकल जैन समाज जनों एवं समस्त नवकार मंत्र अराधकों से निवेदन किया है कि महावीर जन्म कल्याणक के सभी कार्यक्रमों में समय पर उपस्थित होकर सहभागी बनकर धर्म लाभ लेवे एवं महावीर स्वामी भगवान के जन्म कल्याणक पर्व को धूमधाम से मनावे।