KHABAR: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में MP चौथे स्थान पर, शूटिंग में ओवरऑल दूसरा स्थान, हॉकी में भी किया जबरदस्त प्रदर्शन, पढ़े खबर

MP 44 NEWS May 11, 2025, 1:59 pm Technology

भोपाल - बिहार में 4 मई से शुरू हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन लगातार जारी है। शनिवार को प्रदेश को शॉट गन शूटिंग में एक और कांस्य पदक मिला, जिसके साथ मध्यप्रदेश की कुल पदकों की संख्या 20 हो गई है। वर्तमान में प्रदेश 9 स्वर्ण, 5 रजत और 6 कांस्य पदकों के साथ चौथे स्थान पर बना हुआ है। शूटिंग में ओवरऑल द्वितीय स्थान खेल अकादमी की ओश्मि श्रीवास ने स्कीट शूटिंग (महिला वर्ग) में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया। अब तक शूटिंग में मध्यप्रदेश को 2 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 7 पदक मिल चुके हैं। इस प्रदर्शन के दम पर प्रदेश ने शूटिंग खेल में ओवरऑल दूसरा स्थान हासिल किया है। हिमाचल को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचीं बेटियां महिला हॉकी में भी मध्यप्रदेश की बेटियों ने दमदार खेल दिखाया। शनिवार को खेले गए लीग मुकाबले में म.प्र. की महिला टीम ने हिमाचल प्रदेश को 5-0 से करारी शिकस्त दी। इस शानदार जीत के साथ टीम ने अपने पूल में टॉप पोजिशन हासिल करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को दी बधाई प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए सभी पदक विजेताओं को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि “हमारे खिलाड़ी देशभर में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। यह पूरे मध्यप्रदेश के लिए गर्व की बात है।” बता दें कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन 15 मई तक चलेगा

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });