KHABAR: श्रीगंगानगर में खुले बाजार, दिखी रौनक, ग्रीन जोन घोषित होते ही पटरी पर लौटा जनजीवन, पढ़े खबर

MP 44 NEWS May 11, 2025, 3:31 pm Technology

श्रीगंगानगर - भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीते दिनों चला तनाव अब थम गया है। हालात सामान्य होते ही जिला प्रशासन ने श्रीगंगानगर को ग्रीन जोन घोषित कर दिया है। इसके बाद जनजीवन फिर से पटरी पर लौटने लगा है। बाजारों में रौनक लौट आई है। दुकानों के शटर खुलते ही सड़कों पर चहल-पहल दिखने लगी। तनाव के चलते शुक्रवार शाम प्रशासन और व्यापारियों की बैठक हुई थी। इसमें तय हुआ था कि बाजार शाम 7 बजे बंद किए जाएंगे। शनिवार को एहतियातन पूरे जिले में लॉकडाउन जैसी स्थिति रही। सभी दुकानें बंद रहीं। लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई थी। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। सुरक्षा बलों की गश्त बढ़ा दी गई थी। 2 घंटे में बाजारों में उमड़ी भीड़ रविवार सुबह हालात सामान्य होने के संकेत मिले। प्रशासन ने बाजार खोलने की अनुमति दी। सुबह 9 बजे से दुकानों के शटर उठने लगे। 2 घंटे में बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। सुभाष चौक, नेहरू पार्क रोड, गोल बाजार, पुरानी आबादी, जवाहर नगर और शहर के अन्य हिस्सों में खरीदारों की भीड़ दिखी। व्यापारियों ने राहत की सांस ली बाजार खोलने की अनुमति मिलने और लोगों के उमड़ने के बाद व्यापारियों ने राहत की सांस ली। दुकानदारों ने कहा कि 2 दिन के सन्नाटे के बाद व्यापार शुरू होना उम्मीद जगाने वाला है। फुटकर व्यापारी, सब्ज़ी विक्रेता, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी भीड़ देखने को मिल रही है। कोई विशेष पाबंदी नहीं प्रशासन ने साफ किया है कि अब दुकानें सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक खुल सकेंगी। सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। फिलहाल कोई विशेष पाबंदी नहीं है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों में सकारात्मक माहौल है। एक दुकानदार ने कहा, “शुक्रवार और शनिवार को डर का माहौल था। अब बाजार खुलने से लग रहा है कि ज़िंदगी फिर से सामान्य हो रही है।” अफवाहों से बचने की अपील गांवों से आए लोग भी बाजारों में खरीदारी करते दिखे। लोगों को उम्मीद है कि भारत-पाक रिश्तों में और सुधार होगा। सीमा पर शांति बनी रहेगी। प्रशासन ने अपील की है कि लोग अफवाहों से बचें। केवल अधिकृत जानकारी पर भरोसा करें। दो दिन के सन्नाटे के बाद श्रीगंगानगर में फिर से रौनक लौट आई है। लोग आशावान हैं कि अब हालात पूरी तरह सामान्य रहेंगे। जीवन पहले की तरह आगे बढ़ेगा। पाकिस्तानी झंडा मिला श्रीगंगानगर के घुमड़वाली थाना इलाके एक पाकिस्तानी झंडा मिला है। जिस पर अंग्रेजी में PTI लिखा हुआ है। झंडे के ऊपर क्रिकेट बैट का निशान व चांद तारा छपा हुआ है। PTI के नीचे उर्दू में लिखा है- चुनाव चिन्ह, बल्ला। नीचे उर्दू में लिखा है- पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ यह इमरान खान की पार्टी है, उसकी चुनाव प्रचार का यह पोस्टर है। इस झंडे को घुमड़वाली पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });