KHABAR: 9 साल से फरार था, 17 हजार के इनामी बदमाश को दबोचा आधा दर्जन मामलों में वांटेड था अपराधी, कुकड़ेश्वर पुलिस ने दिखाई तत्परता, राजस्थान और म.प्र. के थानो में दर्ज थे मामले, पढ़े खबर

MP44NEWS March 22, 2025, 4:11 pm Technology

पुलिस अधीक्षक महोदय अंकित जायसवाल के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय नवलसिंह सिसोदिया एवं एस.डी.ओ.पी. मनासा विमलेश उइके के मार्गदर्शन में स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही करते हुये कुकडेश्वर थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ शर्मा के नेतृत्व में पुलिस थाना टीम कुकडेश्वर द्वारा विगत 09 सालो से अवैध मादक पदार्थ तस्करी, नकबजनी एवं मारपीट के मामले में फरार चले रहे ईनामी स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार। घटना का संक्षिप्त विवरण घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना कुकडेश्वर के अपराध क्रमांक 255/2017 धारा 294,323,506,34 भादवि एवं माननीय जे.एम.एफ.सी. न्यायालय मनासा के प्रकरण क्रमांक 1281/2017 में जारी स्थाई वारंट में वारंटी सरदार उर्फ भुरा उर्फ भुरिया पिता मन्ना बंजारा उम्र 33 साल निवासी गावं आमद थाना कुकडेश्वर का वर्ष 2017 से फरार चल रहा था जिसे दिनांक 21.03.2025 को गिरफ्तार किया गया है। वारंटी से पुछताछ में पता चला कि वारंटी का थाना रामपुरा में स्थाई वारट है तथा वारंटी थाना मनासा, जीरन, जावद, थाना बनेडा (जिला भीलवाडा) के अपराधो में फरार चल रहा है जिसका विवरण इस प्रकार है। जीरन, जावद, थाना बनेडा (जिला भीलवाडा) के अपराधो में फरार चल रहा है जिसका विवरण इस प्रकार है। थाना 01 कुकडेवर 255/2017 323,294,506,34 भादवि ईनामी राशी 2000, 02 रामपुरा 158/2013 279,337,338 भाववि 2000, 03 मनासा 567/2019 8/15 एनडीपीएस एक्ट 10,000, 04 जीरन 314/2021 457,380 भादवि 3000, 05 जीरन 224/2022 457,380 भादवि, 06 जावद 378 /2022 457,380 भादवि, 07 बनेजा जिला भीलवाजा 29/2019 457,380,120बी, 411 भाववि , सराहनीय कार्य उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुकडेवर निरीक्षक सौरभ शर्मा सराहनीय कार्य उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुकडेवर निरीक्षक सौरभ शर्मा, प्र.आर.99 मनोज भाटी, प्र.आर.42 मनोज टांक, प्र.आर.296 बाबुलाल अहिरवार, आर. 466 भुरसिंह डोडियार, आर. 486 दीपक परमार, आर. 139 विरेन्द्रसिंह चौहान, आर.555 लाल बहादुर भाटी, आर.चा. 432 राजेश तानान, आर.373 सुनिल भुरिया की सराहनीय भूमिका रही।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });