नीमच - प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी हिन्दू नव वर्ष गुडी पड़वा के पावन उपलक्ष्य में शुभ प्रभात योग मित्र मंडल के तत्वाधान में गांधी वाटिका योग मैदान से ढोल धमाकों के साथ वाहन रैली निकाली गई।इस अवसर पर शुभ प्रभात योग मित्र मंडल के अध्यक्ष अनिल सिंहल, अनिल चौरसिया, आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ अशोक जैन, डॉ राजेश जायसवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट तेजपाल जैन, डॉ सीताराम सिंहल, जमुना लाल जैन ने भी अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर मातृशक्ति
सुशीला देवी अग्रवाल ने कहा कि भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत भारत ही नहीं पूरे विश्व में प्राचीन संस्कृति का परिचायक व है। डॉक्टर माधुरी चौरसिया ने कहा कि
वैदिक पंचांग के अनुसार हिंदू नव वर्ष की शुरुआत क्षेत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है और साल का समापन क्षेत्र मां की अमावस्या तिथि पर होता है हिंदू नव वर्ष के साथ क्षेत्र नवरात्रि शुरू होते हैं इस दौरान अलग-अलग दिन मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती है हिंदू नव वर्ष का स्वागत सुबह 5:30 बजे सूर्य भगवान को जल अर्पण कर अर्ध्य देकर किया गया चैत्र नवरात्रि के अवसर पर क्षेत्र के सभी माता जी के मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं।घट स्थापना होती है।
राजा विक्रमादित्य के नाम पर प्रारंभ हुए विक्रम संवत वर्ष पूरे विश्व में भारतीय प्राचीन न्याय व्यवस्था के नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है।राजा विक्रमादित्य सच्चे निस्वार्थ निष्पक्ष न्याय के लिए प्रसिद्ध थे। मातृशक्ति
रेखा मूंदड़ा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी नागरिक एवं मातृशक्ति पीले रंग के परिधानों में सहभागी बने। इस अवसर पर उपस्थित सभी नागरिकों ने एक दूसरे को विक्रम संवत नव वर्ष की बधाई शुभकामनाओ का आदान-प्रदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विक्रमादित्य के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर अतिथियों द्वारा किया गया।इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का सामुहिक संकल्प लिया गया।वाहन रैली का शुभारंभ गांधी वाटिका से हुआ जो भारत माता चौक, कमल चौक, फव्वारा चौक ,बारादरी चौराहा, बजरंग चौक बिहार गंज, श्रीराम चौक, घंटाघर होते हुए शहीद पार्क पर पहुंचकर विसर्जित हुई।कार्यक्रम का संचालन योग गुरु दिलीप चौधरी ने किया तथा आभार शिव माहेश्वरी ने व्यक्त किया।