आज 10 अप्रैल 2023 को सोने और चांदी के भाव में भारी गिरावट देखने को मिली है, वही सोने का भाव 60,623 से 555 रूपए लुढ़ककर 60,068 रूपए होगया है, इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज सर्राफा बाजार में सोना 555 रुपए सस्ता होकर 60,068 रुपए पर आ गया है। इसी महीने 5 अप्रैल को सोने ने नया ऑल टाइम हाई बनाया था। तब 10 ग्राम सोना का दाम 60,977 रुपए पर पहुंच गया था। कैरेट - भाव (रुपए/10 ग्राम) 24 - 60,068 23 - 59,827 22 - 55,022 18 - 45,051 IBJA की वेबसाइट के अनुसार आज चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। ये 308 रुपए सस्ती होकर 73,856 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले ये 74,164 रुपए पर थी