*KHABAR : राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से माह के शासकीय कार्यों की हुई शुरुआत, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS August 3, 2026, 5:47 pm Technology

नीमच। कलेक्टर कार्यालय परिसर, नीमच में सोमवार को माह के प्रथम कार्यदिवस पर सामूहिक रूप से राष्ट्रगान, वंदे मातरम् एवं मध्यप्रदेश गान का गायन किया गया। कार्यक्रम अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर स्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक साथ राष्ट्रगान, वंदे मातरम् तथा मध्यप्रदेश गान का गायन कर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया। इसके उपरांत अगस्त माह के शासकीय कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर चंद्रसिंह धार्वे सहित कलेक्टोरेट, राजस्व, भू-अभिलेख, सहकारिता, शिक्षा, कोषालय, आबकारी, जनसंपर्क, नगरीय प्रशासन तथा अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });