*KHABAR : नीमच में सनसनी! भाजपा नेता संतोष चोपड़ा के भतीजे का अपहरण... प्रॉपर्टी दिखाने के बहाने ले गए, पिस्टल की नोक पर ₹50 लाख की फिरौती मांगने का आरोप, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS August 3, 2026, 12:08 pm Technology

नीमच। शहर में बुधवार रात एक सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया। भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष चोपड़ा के भतीजे हर्षित जैन (पिता- स्व. पूनमचंद जैन) के कथित अपहरण और फिरौती मांगने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। परिजनों से हुई बातचीत के अनुसार, हर्षित जैन को कथित तौर पर प्रॉपर्टी दिखाने के बहाने नीमच से अपने साथ ले जाया गया। आरोप है कि उन्हें बाद में राजस्थान के निम्बाहेड़ा क्षेत्र ले जाकर मारपीट की गई, पिस्टल दिखाकर डराया गया और ₹50 लाख की फिरौती की मांग की गई। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले परिवार से पैसों की व्यवस्था कराने का दबाव बनाया और करीब ₹25 लाख की राशि अलग-अलग माध्यमों से जुटाई गई। हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। परिवार के अनुसार, हर्षित जैन को बाद में सकुशल छुड़ा लिया गया और उनका मेडिकल कराया गया। बातचीत में यह भी कहा गया कि मामले में दो आरोपियों को निम्बाहेड़ा पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। वारदात में नीमच और निम्बाहेड़ा क्षेत्र के कुछ लोगों की भूमिका सामने आई है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक आरोपियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार, इस मामले की सूचना नीमच सिटी थाना पुलिस को भी दी गई है और प्रकरण की जांच जारी है। फिलहाल पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान और FIR की प्रमाणित जानकारी का इंतजार है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });