*KHABAR : अपहरण-एक्सटॉर्शन केस में आया पुलिस का आधिकारिक बयान, TI ने बताई पूरी कहानी, चोपड़ा किडनैपिंग का पर्दाफाश, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS August 3, 2026, 2:34 pm Technology

नीमच। भाजपा नेता संतोष चोपड़ा के भतीजे के कथित अपहरण और एक्सटॉर्शन मामले में अब नीमच सिटी थाना प्रभारी का आधिकारिक बयान सामने आ गया है। थाना प्रभारी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी की शिकायत पर अपहरण और एक्सटॉर्शन सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। सिटी थाना प्रभारी के अनुसार, हर्षित पिता पूनमचंद चोपड़ा, निवासी एलआईसी चौराहा, नीमच ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका परिचित कमलेश धनगर, जो प्रॉपर्टी का व्यवसाय करता है, उसे निम्बाहेड़ा में अच्छी प्रॉपर्टी दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया। आरोप है कि स्कॉर्पियो वाहन में बैठाकर उसे निम्बाहेड़ा ले जाया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी देकर जबरन रुपए वसूले गए। पुलिस के मुताबिक, फरियादी ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि उसके परिजनों से नीमच से ₹15 लाख मंगवाए गए, जबकि ₹10 लाख निम्बाहेड़ा में दिलवाए गए। इस तरह कुल ₹25 लाख की अवैध वसूली का आरोप लगाया गया है। मामले में कमलेश धनगर, प्रथम और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें रवाना कर दी गई हैं और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। पुराने लेन-देन के सवाल पर थाना प्रभारी ने स्पष्ट कहा कि प्रकरण अभी प्रारंभिक विवेचना में है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });