*KHABAR : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे श्रीकांत महाकाल मंदिर पहुंचे:भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया, देहरी से किया जल अर्पित, पढ़े MP44 NEWS खास खबर*

MP44 NEWS October 27, 2025, 1:38 pm Technology

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे कृष्णम्माचारी श्रीकांत सोमवार को उज्जैन पहुंचे। महाकाल मंदिर में तड़के होने वाली भस्म आरती में शामिल होकर उन्होंने भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। अपने दौर में सुनील गावसकर जैसे बेट्समेन के साथ जोड़ी बनाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी श्रीकांत सुबह चार बजे महाकाल मंदिर पहुंचे। भस्म आरती के दौरान उन्होंने करीब दो घंटे नंदी हाल में बैठकर आरती देखी। श्रीकांत अपने परिवार के साथ महाकाल मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान वे धोती कुर्ते में नजर आए। श्रीकांत अपने परिवार के साथ महाकाल मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचे थे। आरती के बाद श्रीकांत ने नंदी जी का पूजन का भगवान महाकाल की देहरी से जल अर्पित कर दर्शन किए।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });