मंदसौर, नीमच, जावरा/ शुक्रवार को द्वितीय विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन मल्हारगढ़ और सुवासरा विधानसभा मंे हुआ। इस दौरान हजारों विद्यार्थीयों ने उत्साह के साथ खेल में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने खो-खो, कबड्डी, सितौलिया, रस्सा कस्सी खेलों में सहभागिता की। सुवासरा में आयोजित खेल महोत्सव के इस अवसर पर भाजपा मंदसौर संभाग प्रभारी सुरेश आर्य ने कहा कि मध्यप्रदेश विभिन्न खेल और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई पहल की जा रही हैं। इस कड़ी में सांसद खेल महोत्सव ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध करवाने का अहम कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि ये आयोजन संसदीय क्षेत्र में युवाओं की खेलों के रुचि और सहभागिता को बढ़ाएगा। विधायक हरदीप सिंह डंग ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल युवाओं की प्रतिभा को निखारते हैं, बल्कि उन्हें अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित करते हैं। खेलों के माध्यम से युवाओं में टीम भावना, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का विकास होता है। जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदान ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव क्षेत्र के युवाओं को सकारात्मक दिशा देने वाला प्रयास है, जिससे भविष्य के खिलाड़ी तैयार होंगे। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव में खेल के साथ फिटनेस और मनोरंजन का जबरदस्त संगम देखने को मिल रहा है। यह आयोजन न केवल युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने का मौका दे रहा है, बल्कि फिट इंडिया मूवमेंट को भी नया आयाम प्रदान कर रहा है। कार्यक्रम से पूर्व रैली निकाली गई I इस अवसर पर भाजपा मंदसौर संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार, विधायक हरदीप सिंह डंग, जिलाध्यक्ष राजेश दिक्षित, वरिष्ठ भाजपा नेता मदनलाल राठौऱ, उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनोहरलाल जैन, मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह तरनोद, नीलकमल मेहता, जितेन्द्र बामनिया, जुझार सिंह गुर्जर, आशीष विजयवर्गीय, सुनील शर्मा, राकेश पाटीदार, राजेश धाकड़, भेरूलाल सेन, नगर परिषद उपाध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कन्हैया लाल पाटीदार, जितेन्द्र सिंह कोटडा माता, कार्यक्रम प्रभारी धनश्याम धनोतिया सहित स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे