*KHABAR : अवैध शराब पर नीमच पुलिस का बड़ा प्रहार: एक दिन में 41 आरोपी गिरफ्तार, सैकड़ों लीटर शराब जब्त, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 10, 2026, 3:03 pm Technology

मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश एवं पुलिस महानिदेशक भोपाल मध्यप्रदेश द्वारा अवैध मादक पदार्थो एवं अवैध शराब के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच नवलसिंह सिसौदिया के मार्गदर्शन में जिलें के सभी पुलिस थानों में अवैध शराब विक्रय करने वाले व्यक्तियों के विरूद्व दिनांक 09.03.26 को विशेष अभियान चलाया जाकर अभियान के तहत 41 आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर आरोपियांे से 285 लीटर अवैध देषी शराब, 150 लीटर अग्रेजी शराब, 360 बीयर केन, 62 बोतल बीयर एवं 12 लीटर कच्ची शराब जप्त करने में सफलता प्राप्त की गई है। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा दिनांक 09.03.26 को जिलें के सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में अवैध शराब का विक्रय करने वाले व्यक्तियों के वियद्व कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में जिलें के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में अवैध शराब का विक्रय करने वाले व्यक्तियों की धरपकड़ की गई। जिसके फलस्वरूप उक्त विशेष अभियान में जिलें में अवैध शराब विक्रय करने वालों के विरूद्व आबकारी अधिनियम के तहत 35 प्रकरण पंजीबद्व किये जाकर 41 आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर निम्नाुनसार कार्यवाही की गई:- 1. पुलिस थाना नीमच केंट - पुलिस थाना नीमच केंट पर अभियान के तहत आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 05 प्रकरणों में 05 आरोपीयों को गिरफ्तार किया जाकर 16.02 लीटर देशी शराब व 31 बीयर जप्त की गई। 2. पुलिस थाना नीमच सिटी - दिनांक 09.03.26 को नीमच बायपास फोरलेन स्थित सहयोग होटल में अवैध शराब के विक्रय की सूचना पर दबिश दी जाकर आरोपी यशवंत पिता भंवर सिंह सौंधिया निवासी मुडला को गिरफ्तार किया जाकर 81.170 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त की जाकर पुलिस थाना नीमच सिटी पर अपराध क्रमांक 111/26 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान होटल मालिक एवं शराब ठेकेदार के मैनेजर को भी प्रकरण में आरोपी बनाया गया है। 3. पुलिस थाना बघाना - 1. दिनांक 09.03.26 को ग्राम सेमार्डा में अवैध शराब के विक्रय की सूचना पर दबिश दी जाकर 63 लीटर अंग्रेजी शराब, 24 बीयर बोटल, 360 बीयर टीन जप्त किये जाकर पुलिस थाना बघाना पर अपराध क्रमांक 59/26 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में मुकेश बिहारी को आरोपी बनाया गया है। विवेचना के दौरान अवैध शराब विक्रय हेतु प्रदाय करने वाले शराब ठेकेदार के मैनेजर को भी प्रकरण में आरोपी बनाया जावेंगा। 2. पुलिस थाना बघाना पर अभियान के तहत आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 01 प्रकरण में 01 आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर 3.6 लीटर देशी शराब जप्त की गई। 4. पुलिस थाना जीरन - पुलिस थाना जीरन पर अभियान के तहत आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 03 प्रकरणों में 03 आरोपीयों को गिरफ्तार किया जाकर 36 लीटर देशी शराब जप्त की गई। 5. पुलिस थाना मनासा - पुलिस थाना मनासा पर अभियान के तहत आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 05 प्रकरणों में 11 आरोपीयों को गिरफ्तार किया जाकर 45 लीटर देशी शराब व 07 बीयर जप्त की गई। 6. पुलिस थाना कुकडेश्वर - पुलिस थाना कुकडेश्वर पर अभियान के तहत आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 03 प्रकरणों में 03 आरोपीयों को गिरफ्तार किया जाकर 18 लीटर देशी शराब व 08 लीटर कच्ची शराब जप्त की गई। 7. पुलिस थाना रामपुरा - पुलिस थाना रामपुरा पर अभियान के तहत आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 04 प्रकरणों में 04 आरोपीयों को गिरफ्तार किया जाकर 108.72 लीटर देशी शराब जप्त की गई। 8. पुलिस थाना जावद - पुलिस थाना जावद पर अभियान के तहत आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 09 प्रकरणों में 09 आरोपीयों को गिरफ्तार किया जाकर 5.4 लीटर अंग्रेजी शराब व 33.3 लीटर देशी शराब एवं 04 लीटर कच्ची शराब जप्त की गई। 9. पुलिस थाना रतनगढ - पुलिस थाना रतनगढ पर अभियान के तहत आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 01 प्रकरण में 01 आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर 7.2 लीटर देशी शराब जप्त की गई। 10. पुलिस थाना सिंगोली - पुलिस थाना सिंगोली पर अभियान के तहत आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 02 प्रकरणों में 02 आरोपीयों को गिरफ्तार किया जाकर 16.56 लीटर देशी शराब जप्त की गई। विवेचना के दौरान उक्त सभी प्रकरणों में आरोपियों को अवैध शराब विक्रय हेतु प्रदाय करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनको भी प्रकरण में आरोपी बनाया जावेंगा। पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल द्वारा आम जनता से अपील की जाती है कि यदि उन्हे अवैध शराब बनाने वाले, अवैध शराब विक्रय करने वाले एवं अवैध शराब का परिहवन करने वाले व्यक्तियों तथा बगैर लायसेंस स्प्रिट विक्रय करने वाले व्यक्तियों के संबंध में कोई जानकारी हो तो अपने नजदीकी पुलिस थानें अथवा पुलिस कन्ट्रोल रूम के नम्बरों पर सूचित कर सकता है। अवैध शराब विक्रय के विरूद्व अभियान - आमजन से नीमच पुलिस की अपील, पुलिस को देवें सूचना, सूचनाकर्ता का नाम रखा जावेंगा गुप्त

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });