*KHABAR : नीमच के कीर्ति नगर में धूमधाम से मना फाग उत्सव, फूलों की होली और भजनों पर झूमे श्रद्धालु, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 10, 2026, 7:59 pm Technology

नीमच। शहर के कीर्ति नगर क्षेत्र में फाग उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल के साथ मनाया गया। इस आयोजन में कॉलोनी के हर परिवार ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे क्षेत्र में उत्सव का रंग देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्री कृष्ण और भोलेनाथ के भजनों की गूंज से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया और फूलों की होली खेलकर फाग उत्सव का आनंद लिया। इस दौरान विशेष रूप से महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और कार्यक्रम को यादगार बना दिया। फाग उत्सव के आयोजन में कॉलोनी के संरक्षक अनिल जी, अध्यक्ष ओम प्रकाश बैरागी, कोषाध्यक्ष जितेश सागर, सचिव जगदीश पाटीदार, सहसचिव राकेश जी सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में महिलाओं की भी विशेष भागीदारी रही। इस अवसर पर पिंकी दीदी, अनुसूया दीदी, क्षेत्रीय पार्षद किरण शर्मा, भारती खुआर, अनीता, रेखा सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं। साथ ही महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं और क्षेत्रीय पार्षद किरण शर्मा का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया, जिनका बाद में पुरस्कार वितरण कर उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के अंत में सचिव जगदीश पाटीदार ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और इस सफल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद दिया।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });