*KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच में निःशुल्क 'हेल्थ चेक-अप कैंप' आयोजित, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 10, 2026, 8:08 pm Technology

नीमच | केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के ग्रुप केंद्र नीमच स्थित 'क्षेत्रीय परिवार कल्याण केंद्र' में स्वास्थ्य जागरूकता एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निःशुल्क हेल्थ चेक-अप कैंप का आयोजन किया गया। यह शिविर सुरेंद्र कुमार, डीआईजी, ग्रुप केंद्र नीमच के मार्गदर्शन में तथा संयुक्त चिकित्सालय सीआरपीफ, नीमच के सहयोग से आयोजित किया गया। 'हेल्थ चेक-अप कैंप में सीआरपीएफ के अधिकारियों, जवानों तथा उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने उपस्थित लाभार्थियों की बीएमआई, ब्लड प्रेशर, शुगर सहित विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य जांचें कीं। इस अवसर पर चिकित्सकों ने स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श देते हुए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, स्वच्छ जीवनशैली और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के महत्व पर जोर दिया। साथ ही जरूरतमंद लाभार्थियों को निःशुल्क दवाइयों भी प्रदान की गई। उल्लेखनीय है कि सीआरपीएफ अपने जवानों के साथ-साथ उनके परिवारों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति भी सदैव प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से परिवार कल्याण केंद्र के माध्यम से समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर, जागरूकता कार्यक्रम तथा जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, ताकि बल के सदस्यों और उनके परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें। शिविर में बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर इस पहल की सराहना की।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });