नीमच : आज बिरज में होली रे रसिया, होलिया में उड़े रे गुलाल, धीरे धीरे मार कान्हा पिचकारी, मुझे मिल गया नंद लाल जैसे कृष्ण राधा भक्ति और अपने आराध्य देवों के भजनों को ढोलक की थाप और हारमोनियम की धुनों पर कायस्थ समाज नीमच के कायस्थ महिला मंडल ने वैभव सुखधाम मंदिर विकास नगर पर फाल्गुन के रंगों की मस्ती और चैत्र की मस्त बयार के माहौल में मनाया । आयोजन की जानकारी देते हुए कायस्थ समाज महिला मंडल अध्यक्ष कृष्णा निगम कार्यक्रम संयोजक शैलजा गौड़ दीपिका सक्सेना ने बताया कि कायस्थ समाज नारी शक्ति ने भक्तिभाव नृत्य संगीतमय उत्सव के साथ छोटे बच्चों ने कृष्ण राधा के रूप में अपनी उपस्थिति दी जिन्हें मंडल द्वारा पुरस्कृत किया गया । इस आयोजन में कोषाध्यक्ष डॉ कीर्ति सक्सेना, सहसचिव कीर्ति श्रीवास्तव, अर्चना गौड़, कला निगम, रुचि निगम, वर्षा श्रीवास्तव, कंचन श्रीवास्तव, हेमलता, द्रोपदी, ममता, राजकुमारी, किसना, पिंकी, सीमा गौड़, अनुराधा गौड़, उर्मिला गौड़, प्रभावती गौड़, रानी सक्सेना, गायत्री सक्सेना, स्वाति श्रीवास्तव, मोनिका उपस्थित रही । कार्यक्रम का संचालन प्रीति गौड़ ने किया । आभार सचिव प्रीति सक्सेना ने माना । उपरोक्त जानकारी कायस्थ समाज महिला मंडल वरिष्ठ सुनीता श्रीवास्तव एवं विनीता भटनागर ने दी ।